शनिवार, 20 अगस्त 2022

राष्ट्रीय अधिवेशन 20 वां : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का 20 वां राष्ट्रीय अधिवेशन कोलकाता में 12-13 मार्च 2022 को हुआ जिसमें रांची से नीरा बथवाल जी, रूपा अग्रवाल जी, गीता डालमिया जी, अलका सरावगी जी, रेखा अग्रवाल, नैना मोर,  रीना सुरेखा ,सरिता अग्रवाल, मंजू मुरारका, शशि डागा ,बबीता नारसरिया ,रीता केडिया, उर्मिला पाड़िया एवं प्रीति पोद्दार शामिल हुईं।
      राष्ट्रीय अध्यक्ष शारदा लखोटिया जी ने सत्र (2022 -24 ) के लिए नीरा बथवाल जी को क्रॉउन पहनाकर और बैज लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार दिया। जब नीरा बथवाल जी  राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद ग्रहण के लिए मंच की ओर बढ रही थीं तो झारखंड की  पुरी टीम राष्ट्रीय गीत " वंदे मातरम " के साथ नाचते गाते हुए तिरंगा लहराते हुए हर्ष और उल्लास के साथ उनके साथ चल रही थी। सबके हाथों में तिरंगा था। झारखंड से 100 बहनें इस अधिवेशन में शामिल हुईं।